Get App

Q3 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी का घाटा बढ़ा, रेवेन्यू में भी गिरावट; फोकस में रहेगा स्टॉक

Q3 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजे कमजोर रहे। घाटा बढ़कर 93 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू में भी हल्की गिरावट आई। ऑपरेटिंग मार्जिन पर दबाव बना हुआ है। स्टॉक निवेशकों के रडार पर रहेगा।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 7:14 PM
Q3 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी का घाटा बढ़ा, रेवेन्यू में भी गिरावट; फोकस में रहेगा स्टॉक
टाटा केमिकल्स का शेयर सोमवार, 2 फरवरी को NSE पर 2.14 प्रतिशत गिरकर 727 रुपये पर बंद हुआ।

Q3 Results: टाटा ग्रुप की Tata Chemicals Ltd ने तीसरी तिमाही (Q3) में कमजोर नतीजे दर्ज किए हैं। ऑपरेटिंग कमाई में गिरावट और बढ़ती लागत के चलते कंपनी का कंसोलिडेटेड घाटा सालाना आधार पर और बढ़ गया।

दिसंबर तिमाही में कंपनी को 93 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। पिछले साल की इसी तिमाही में यह घाटा 53 करोड़ रुपये था। यानी सालाना आधार पर नुकसान में साफ इजाफा देखने को मिला।

सुस्त बाजार, रेवेन्यू में हल्की गिरावट

टाटा केमिकल्स का रेवेन्यू 1.1 प्रतिशत घटकर 3,550 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले यह 3,590 करोड़ रुपये था। यह गिरावट कमजोर मांग और सुस्त बाजार हालात को दिखाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें