Get App

Tata Communications Share: मैनेजमेंट में एक बदलाव और शेयर को लगे पंख, 7% से ज्यादा उछला

Tata Communications Share Price: कंपनी ने मंगलवार को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि लक्ष्मीनारायणन को बोर्ड में एडिशनल डायरेक्टर के तौर पर भी नियुक्त किया गया है। MD और CEO के तौर पर उनका कार्यकाल 19 मई, 2031 तक चलेगा

Sujata Yadavअपडेटेड May 20, 2026 पर 2:53 PM
Tata Communications Share: मैनेजमेंट में एक बदलाव और शेयर को लगे पंख, 7% से ज्यादा उछला
कंपनी ने गणपति एस. लक्ष्मीनारायणन को मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के पद पर नियुक्त किया है।

Tata Communications Share Price: टेलीकॉम सेक्टर से जुड़ी टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) के शेयर में उस वक्त तेजी के पंख लग गए जब कंपनी ने मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव किया। इस खबर के बाद शेयर 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी लगाता नजर आए। कंपनी ने गणपति एस. लक्ष्मीनारायणन को मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के ऐलान के बाद शेयर एनएसई पर दोपहर 2.35 बजे टाटा कम्युनिकेशंस का शेयर 7.28 फीसदी की बढ़त के साथ 1766.40 रुपये के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि “कंपनी के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने आज मिस्टर गणपति एस. लक्ष्मीनारायणन को कंपनी का एडिशनल डायरेक्टर और मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त करने को मंज़ूरी दे दी है, जो 20 मई, 2026 से 19 मई, 2031 तक पांच साल के कार्यकाल के लिए होगा (दोनों दिन शामिल हैं), जो कंपनी के शेयरहोल्डर्स की मंज़ूरी पर निर्भर है।”

कंपनी ने मंगलवार को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि लक्ष्मीनारायणन को बोर्ड में एडिशनल डायरेक्टर के तौर पर भी नियुक्त किया गया है। MD और CEO के तौर पर उनका कार्यकाल 19 मई, 2031 तक चलेगा।

फाइलिंग में कहा गया है कि नॉमिनेशन और रेमुनरेशन कमिटी की सिफारिश के आधार पर बोर्ड ने इस नियुक्ति को मंज़ूरी दी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें