Sabarmati Bullet Train Bridge: मुंबई-अहमदाबाद के बीच महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना अब पूरी होने के करीब पहुंच रही है। भारतीय रेलवे ने इस परियोजना का सबसे अहम पड़ाव, साबरमती नदी पर बनने वाला पुल का निर्माण पूरा कर लिया है। यह पुल देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के ढांचे का एक बड़ा हिस्सा है, जिसके पूरा होने से एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है। यह ढांचा देश के पहले हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के मुख्य इंजीनियरिंग हिस्सों में से एक है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) द्वारा बनाए गए इस पुल में लंबे स्पैन, बड़े कंक्रीट के खंभे और एक खास कंस्ट्रक्शन तकनीक है।
