Tata Consumer Products Share Price : अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। कंपनी ने हाल ही में FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म इस शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। हालांकि, आज 24 अप्रैल को कंपनी के शेयरों में 5 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। यह स्टॉक BSE पर 1109.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 1.05 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 1,269.60 रुपये और 52-वीक लो 724.25 रुपये है।
