Tata Consumer Products Share Price: टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंज्यूमर इकाई टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स स्नैक्स कंपनी हल्दीराम्स (Haldiram's) को नहीं खरीदने वाली है। यह सामने आने पर शेयरों को तगड़ा झटका लगा है और इंट्रा-डे में करीब 3 फीसदी टूट गए। इस पहले टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Products) ने स्नैक चेन हल्दीराम्स में हिस्सेदारी खरीदने वाली है, इस रिपोर्ट पर बुधवार 6 सितंबर को शेयर 4 फीसदी से अधिक उछल गए थे। हालांकि अब जब टाटा ग्रुप कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में स्पष्ट कर दिया कि हल्दीराम्स के साथ कोई बातचीत नहीं चल रही है तो शेयर टूट गए। आज बीएसई पर यह 2.38 फीसदी की गिरावट के साथ 859 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 853.85 रुपये तक आ गया था।
