शुक्रवार 11 अप्रैल को ये चार स्टॉक्स करायेंगे कमाई, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन

Tata Consumer पर Trader & Market Expert अमित सेठ ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कमाई के लिए Tata Consumer के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 1115 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 1088 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। हालांकि इसमें 1075 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Apr 10, 2025 पर 4:15 PM
Story continues below Advertisement
Torrent Pharma पर manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने बिकवाली कॉल देते हुए कहा कि इसमें 3060 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls for Friday : पिछले कारोबारी दिन बुधवार को खराब ग्लोबल संकेतों से बाजार में आज काफी प्रेशर रहा। सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 380 प्वाइंट गिरकर 73 हजार 848 पर और निफ्टी 137 प्वाइंट गिरकर 22 हजार 399 पर बंद हुआ। बाजार में सबसे ज्यादा गिरावट IT, फार्मा, रियल्टी, मेटल शेयरों में देखी गई। हालांकि मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स नीचे से सुधरकर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 8 शेयरों में गिरावट नजर आई। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का BTST कॉल - Max Healthcare

राजेश सातपुते ने शुक्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए मैक्स हेल्थकेयर में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1125 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1155 से 1170 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1100 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का STBT कॉल - Torrent Pharma


मानस जायसवाल ने शुक्रवार को कमाई के लिए एसटीबीटी कॉल देते हुए टॉरेंट फार्मा में बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 3140 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 3060 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 3181 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।

निफ्टी की एक्सपायरी के दिन बाजार में कमजोरी में कारोबार, हफ्ते भर में कमाई के लिए एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स में कराई जोरदार ट्रेडिंग

JM Financial की सोनी पटनायक का BTST कॉल कॉल - Torrent Power

सोनी पटनायक ने शुक्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए टॉरेंट पावर में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1531 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1560-1575 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 1510 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Trader & Market Expert अमित सेठ का BTST कॉल - Tata Consumer

अमित सेठ ने शुक्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए टाटा कंज्यूमर में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1088 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1115 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1075 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।