Get App

Tata Group की कंपनी दे रही ₹70 प्रति शेयर का डिविडेंड, 25 जून है रिकॉर्ड डेट

Tata Elxsi Dividend Record Date: कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए शेयरहोल्डर्स को 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर के लिए 70 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की थी। बीएसई पर कंपनी के शेयर की कीमत 21 जून को 7123.20 रुपये पर क्लोज हुई। इसका मार्केट कैप 44300 करोड़ रुपये है। मार्च 2024 के आखिर तक Tata Elxsi में प्रमोटर्स के पास 43.92 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Ritika Singhअपडेटेड Jun 23, 2024 पर 4:28 PM
Tata Group की कंपनी दे रही ₹70 प्रति शेयर का डिविडेंड, 25 जून है रिकॉर्ड डेट
जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में Tata Elxsi का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 2.32 प्रतिशत गिरकर 196.93 करोड़ रुपये रहा।

Tata Elxsi Dividend: टाटा ग्रुप की कंपनी Tata Elxsi अपने शेयरहोल्डर्स को 70 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने वाली है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 25 जून है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। कंपनी ऑटोमोटिव, ब्रॉडकास्ट, कम्युनिकेशंस, हेल्थकेयर और ट्रांसपोर्टेशन के लिए डिजाइन और टेक्नोलॉजी सर्विसेज उपलब्ध कराती है।

Tata Elxsi के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए शेयरहोल्डर्स को 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर के लिए 70 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की थी। साथ ही यह भी कहा था कि इस पर कंपनी की 35वीं सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। यह बैठक 10 जुलाई को होगी।

कैसी है वित्तीय स्थिति

जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में Tata Elxsi का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 2.32 प्रतिशत गिरकर 196.93 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 201.5 करोड़ रुपये था। मार्च 2024 तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 8 प्रतिशत बढ़कर 905.9 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 837.91 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें