Tata Group Stocks: इस कारण सात शेयर पहुंचे रिकॉर्ड ऊंचाई पर, नौ कारोबारी दिनों में ₹2 लाख करोड़ बढ़ गई मार्केट वैल्यू

Tata Group Stocks: इस समय स्टॉक मार्केट में टाटा ग्रुप की धूम मची हुई है। जब से टाटा मोटर्स (Tata Motors) के डीमर्जर का ऐलान हुआ है, यह और तेजी से ऊपर भाग रहा है। इसके अलावा एक और बड़ी वजह से जो माहौल बन रहा है, उसने भी महज 9 कारोबारी दिनों में टाटा ग्रुप की कंपनियों की वैल्यू 2 लाख करोड़ रुपये बढ़ा दी

अपडेटेड Mar 08, 2024 पर 11:00 AM
Story continues below Advertisement
Tata Group Stocks: टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में प्रमोटर टाटा सन्स के लिस्टिंग की संभावनाओं के चलते शानदार तेजी आई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Tata Group Stocks: इस समय स्टॉक मार्केट में टाटा ग्रुप की धूम मची हुई है। जब से टाटा मोटर्स (Tata Motors) के डीमर्जर का ऐलान हुआ है, यह और तेजी से ऊपर भाग रहा है। इसके अलावा टाटा सन्स (Tata Sons) की लिस्टिंग को लेकर जो माहौल बन रहा है, उसने भी महज 9 कारोबारी दिनों में टाटा ग्रुप की कंपनियों की वैल्यू 2 लाख करोड़ रुपये बढ़ा दी। टाटा ग्रुप का मार्केट कैप अब 32 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच चुका है। इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार 7 मार्च को टाटा ग्रुप की सात कंपनियों के शेयर तो रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए।

    Tata Group Stocks: ये सात शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर

    टाटा ग्रुप के सात स्टॉक्स- टाटा स्टील, टाटा पावर, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाटा कम्यूनिकेशंस, टाटा केमिकल्स, टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन और ऑटोमोबाइल कॉरपोरेशन ऑफ गोवा लिमिटेड (ACGL) गुरुवार को इंट्रा-डे में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। यहां इन शेयरों के बीएसई पर मौजूदा भाव बढ़त के साथ और इंट्रा-डे में जो रिकॉर्ड हाई टच हुआ था, उसकी डिटेल्स दी जा रही है।

    स्टॉक्स  मौजूदा भाव (बढ़त)  रिकॉर्ड हाई
    Tata Steel  ₹157.25 (+3.90%) ₹159.15
    Tata Power ₹424.95 (+7.64%) ₹433.20
    Tata Consumer Products  ₹1261.00 (+3.37%) ₹1,269.60
    Tata Communications ₹2010.65 (+0.93%) ₹2,036.95
    Tata Chemicals ₹1314.90 (+11.57%) ₹1,349.70
    Tata Investment  ₹9744.40 (+5.00%) ₹9,744.40
    Automobile Corp Of Goa  ₹2207.75 (+15.85%) ₹2,286.75


    क्यों आई इन शेयरों में धमाकेदार तेजी

    टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में यह तेजी प्रमोटर टाटा सन्स के लिस्टिंग की संभावनाओं के चलते आई है। यह 18 महीने में लिस्ट हो सकती है। इनवेस्टमेंट बैंकिंग फर्म स्पार्क पीडब्ल्यूएम के मुताबिक इसका आईपीओ 8 लाख करोड़ करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर आ सकता है। इस आईपीओ के आने के बाद ग्रुप का स्ट्रक्चर और सरल हो जाएगा। पिछले साल टाटा ग्रुप की प्रमोटर एंटिटी टाटा सन्स को आरबीआई ने 'अपर लेयर' एनबीएफसी की मान्यता दी थी। आरबीआई के गाइडलाइंस के मुताबिक इस प्रकार की एंटिटी को तीन साल के भीतर लिस्ट होना होगा तो ऐसे में टाटा सन्स के पास सितंबर 2025 तक का समय है।

    Tata Motors के डीमर्जर का बड़ा प्लान, बंट जाएगी दो लिस्टेड कंपनियों में

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।