Tata Group Stocks: टाटा ग्रुप की एक कंपनी शेयरहोल्डर्स को 250 फीसदी का डिविडेंड बांटने जा रही है। इसके शेयर निवेशकों के लिए एक साल में मल्टीबैगर साबित हुए हैं और निवेशकों को ताबड़तोड़ रिटर्न मिला है। यहां बात हो रही है टाटा ग्रुप की कंपनी बनारस होटल्स (Benares Hotels) की। बनारस होटल्स के शेयरों ने एक साल में रॉकेट की स्पीड से निवेशकों को रिटर्न दिया है। वहीं दूसरी तरफ अब यह हर शेयर पर 25 रुपये का डिविडेंड बांटने जा रही है। 10 रुपये की फेस वैल्यू के हिसाब से यह डिविडेंड 250 फीसदी है। शेयरों की बात करें तो BSE पर अभी यह 8961.95 रुपये के भाव (19 अप्रैल का बंद भाव) पर है।
