Get App

Tata Group Stock: टाटा का यह शेयर दे रहा 1,100% डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट से पहले आज स्टॉक खरीदने का आखिरी मौका

Titan Share Price: टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन (Titan) के शेयर आज 25 जून को डिविडेंड भुगतान के रिकॉर्ड डेट से पहले फोकस में बने हुए हैं। इस साल 3 मई को कंपनी ने अपने मार्च तिमाही के नतीजों के साथ 11 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया था। यह 2010 के बाद कंपनी की ओर से घोषित किया गया सबसे बड़ा डिविडेंड है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 25, 2024 पर 2:42 PM
Tata Group Stock: टाटा का यह शेयर दे रहा 1,100% डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट से पहले आज स्टॉक खरीदने का आखिरी मौका
Titan Share Price: टाइटन ने अपने फाइनल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 27 जून तय की है

Titan Share Price: टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन (Titan) के शेयर आज 25 जून को डिविडेंड भुगतान के रिकॉर्ड डेट से पहले फोकस में बने हुए हैं। इस साल 3 मई को कंपनी ने अपने मार्च तिमाही के नतीजों के साथ 11 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया था। यह 2010 के बाद कंपनी की ओर से घोषित किया गया सबसे बड़ा डिविडेंड है। साल 2010 में कंपनी ने प्रति शेयर 15 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया था। साल 2010 के बाद से कंपनी इस बीच एक बार 1:1 अनुपात में बोनस शेयर भी जारी कर चुकी है। साथ ही इसने ₹10 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर को ₹1 रुपये फेस वैल्यू वाले दस शेयरों में बांटकर स्टॉक स्प्लिट भी किया।

टाइटन ने अपने फाइनल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 27 जून तय की है। इसका मतलब है कि जिन लोगों ने 26 जून को या उससे पहले टाइटन के शेयर खरीदे हैं, सिर्फ उन्हें ही डिविडेंड भुगतान का लाभ मिलेगा। इस तरह डिविडेंड के उद्देश्य से टाइटन के शेयरों को खरीदने का आज आखिरी मौका है।

टाइटन, दिग्गज दिवगंत निवेशक राकेश झुनझुनवाला की सबसे बड़ी पोर्टफोलियो होल्डिंग्स में से भी एक है, जो अब रेखा राकेश झुनझुनवाला के नाम पर है। मार्च तिमाही तक के आंकड़े के मुताबिक, रेखा राकेश झुनझुनवाला के पास टाइटन कंपनी की 5.35% हिस्सेदारी थी, जिसकी मौजूदा बाजार वैल्यू 16,144 करोड़ रुपये है।

जून के महीने में टाइटन के शेयरों में अब तक 5% की तेजी आई है। इससे पहले मई में इसमें 10% और अप्रैल में 5.5% की गिरावट आई थी। हालांकि साल 2024 में अबतक स्टॉक 7.3% नीचे है। अगर साल के अंत टाइटन के शेयर का रिटर्न पॉजिटिव नहीं आता है, तो यह 2016 के बाद टाइटन का पहला नेगेटिव सालाना रिटर्न हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें