Multibagger Stock: टाटा ग्रुप (Tata Group) की एक कंपनी रिटर्न के मामले में मल्टीबैगर साबित हुई है और अब आगे भी इसमें तेजी के आसार दिख रहे हैं। फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंज्यूमर (Tata Consumer) ने 27 साल में निवेशकों के पैसे को 29 गुना से अधिक बढ़ाया है और अब घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इसे खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है।
