Tata Motors Shares: टाटा मोटर्स के शेयरों की ब्लॉक डील ने इसके शेयरों पर कहर ढा दिया और यह करीब 3 फीसदी टूट गया। शेयरों ने संभलने की कोशिश की लेकिन यह अधिक संभल नहीं पाया। ब्लॉक डील के तहत टाटा मोटर्स के 1.9 करोड़ शेयरों का आज एक ब्लॉक डील के तहत लेन-देन हुआ जो कंपनी की 0.4 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इसके चलते शेयर 2.88 फीसदी टूटकर 959.70 रुपये के भाव पर आ गए। आज BSE पर यह 1.33 फीसदी की गिरावट के साथ 975.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस महीने टाटा मोटर्स के शेयर 13 फीसदी टूट चुके हैं। पिछले साल 4 अक्टूबर 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 608.45 रुपये पर था और 30 जुलाई 2024 को यह एक साल के हाई 1,179.05 रुपये पर था।
