Get App

Tata Motors Q3 Results: शुद्ध मुनाफा 48% घटकर ₹705 करोड़ रहा, रेवेन्यू 16% बढ़ा; शेयरों पर रहेगी नजर

Tata Motors Q3 Results: कमर्शियय व्हीकल्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स ने गुरुवार 29 दिसंबर को मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि तीसरी तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 48 प्रतिशत घटकर ₹705 करोड़ रह गया

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 29, 2026 पर 5:17 PM
Tata Motors Q3 Results: शुद्ध मुनाफा 48% घटकर ₹705 करोड़ रहा, रेवेन्यू 16% बढ़ा; शेयरों पर रहेगी नजर
Tata Motors Q3 Results: टाटा मोटर्स का रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में 16% बढ़कर ₹21,847 करोड़ रहा

Tata Motors Q3 Results: कमर्शियय व्हीकल्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स ने गुरुवार 29 दिसंबर को मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि तीसरी तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 48 प्रतिशत घटकर ₹705 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 1,355 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि, इस गिरावट के पीछे मुख्य वजह कारोबार में कमजोरी नहीं, बल्कि कुछ एकमुश्त खर्चे रहे।

वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान मजबूत रहा। टाटा मोटर्स ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका रेवेन्यू 16 प्रतिशत से अधिक बढ़कर ₹21,847 करोड़ पर पहुंच गया। इसके साथ ही ऑपरेटिंग प्रदर्शन में भी सुधार देखने को मिला।

मार्जिन में सुधार, लेकिन मुनाफे पर दबाव

टाटा मोटर्स ने बताया कि दिसंबर तिमाही में में उसका ऑपरेटिंग मार्जिन बढ़कर 12.60 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 12.07 प्रतिशत था। वहीं कंसॉलिडेटेड EBITDA मार्जिन में भी 30 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी हुई और यह 12.5 प्रतिशत पर पहुंच गया। हालांकि, ऊंचे असाधारण खर्चों के कारण कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्जिन घटकर 3.23 प्रतिशत रह गया, जिससे शुद्ध मुनाफे पर दबाव बना।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें