Get App

Tata Motors Shares: ट्रंप के नए ऐलान से बिखरा टाटा मोटर्स का शेयर, 7% टूटा भाव, JLR पर पड़ सकता है सीधा असर

Tata Motors Shares: टाटा मोटर्स के शेयरों में आज 27 मार्च को कारोबार शुरू होते ही भारी गिरावट आई। शेयर का भाव 7 फीसदी तक लुढ़ककर 661 रुपये के भाव पर आ गया। यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ ऐलानों के बाद आई है, जिसने निवेशकों को चिंता में डाल दिया है। ट्रंप ने अगले हफ्ते से सभी विदेशी कारों की आयात पर 25 फीसदी का टैरिफ लगाने का ऐलान किया है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 27, 2025 पर 10:24 AM
Tata Motors Shares: ट्रंप के नए ऐलान से बिखरा टाटा मोटर्स का शेयर, 7% टूटा भाव, JLR पर पड़ सकता है सीधा असर
Tata Motors Shares: इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 10.50% की गिरावट आ चुकी है

Tata Motors Shares: टाटा मोटर्स के शेयरों में आज 27 मार्च को कारोबार शुरू होते ही भारी गिरावट आई। शेयर का भाव 7 फीसदी तक लुढ़ककर 661 रुपये के भाव पर आ गया। यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ ऐलानों के बाद आई है, जिसने निवेशकों को चिंता में डाल दिया है। ट्रंप ने सभी विदेशी कारों की आयात पर 25 फीसदी का टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। यह नया टैरिफ 2 अप्रैल से लागू होने वाला है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह सिर्फ कुछ देशों पर लागू होगा या सभी गैर-अमेरिकी कार कंपनियों पर।

टाटा मोटर्स पर क्यों पड़ा असर?

Tata Motors की सब्सिडियरी कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) के लिए अमेरिका सबसे बड़े बाजारों में से एक है। JLR की कुल ग्लोबल बिक्री का एक-तिहाई हिस्सा नॉर्थ अमेरिका से आता है। सिर्फ अमेरिका से ही कंपनी की कुल बिक्री का 22% हिस्सा आता है। JLR की कारें मुख्य रूप से ब्रिटेन और दूसरे अंतरराष्ट्रीय देशों में बनती हैं, जो अब 25% टैरिफ के दायरे में आ जाएंगी।

इसका मतलब यह है कि JLR के वाहन अमेरिकी बाजार में काफी महंगे हो सकते हैं, जिससे इसकी बिक्री पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें