Get App

Tata Power 2030 तक 50% रेवेन्यू कंज्यूमर आधारित बिजनेस से हासिल करेगी, कंपनी के एमडी प्रवीर सिन्हा ने बताया प्लान

एक समय टाटा पावर का 90 फीसदी रेवेन्यू बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) से आता था। सिर्फ 10 फीसदी बिजनेस कंज्यूमर से आता था। अब स्थिति बदल रही है। कंपनी ने पहले 60:40 का टारगेट तय किया है। फिर, वह 2030 तक इसे 50:50 तक लाने की कोशिश करेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 12, 2024 पर 4:58 PM
Tata Power 2030 तक 50% रेवेन्यू कंज्यूमर आधारित बिजनेस से हासिल करेगी, कंपनी के एमडी प्रवीर सिन्हा ने बताया प्लान
बीते एक साल में टाटा पावर के शेयर ने 80 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। इस दौरान सेंसेक्स का रिटर्न करीब 21 फीसदी रहा है।

टाटा पावर ने पहले खुद को क्लीन एनर्जी कंपनी बनाने पर फोकस बढ़ाया था। अब वह अपने बिजनेस का फोकस कंज्यूमर्स पर करना चाहती है। इसके लिए वह रूफटॉप, इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग और एनर्जी मैनेजमेंट जैसे सेगमेंट में तेजी से विस्तार कर रही है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ प्रवीर सिन्हा ने मनीकंट्रोल से बातचीत में इस बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कंपनी इन बदलावों पर काम कर रही है।

अभी टाटा पावर के उत्पादन में रिन्यूएबल एनर्जी की 40% हिस्सेदारी

सिन्हा ने कहा कि एक समय कंपनी का 90 फीसदी रेवेन्यू बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) से आता था। सिर्फ 10 फीसदी बिजनेस कंज्यूमर से आता था। उन्होंने कहा, "अब हम 60:40 की दिशा में बढ़ रहे हैं। 2030 तक इसके 50:50 हो जाने की उम्मीद है।" टाटा पावर का 14,453 मेगावॉट का पावर जेनरेशन पोर्टफोलियो काफी डायवर्सिफायड है। इसमें रिन्यूएबल एनर्जी की हिस्सेदारी 40 फीसदी है। उन्होंने कहा कि कई सालों तक हमारी वैल्यूएशन कम रही। अब लोग यह देख रहे हैं कि कंपनी खुद को बदल रही है।

बीते एक साल में शेयर ने दिया 80 फीसदी रिटर्न

सब समाचार

+ और भी पढ़ें