टाटा पावर ने पेश किया ग्रोथ का तगड़ा रोडमैप, स्टॉक को लगा तेजी का जोरदार तड़का

टाटा पावर ने अगले पांच साल के लिए ग्रोथ का पावरफुल रोडमैप पेश किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2030 तक मुनाफा बढ़ाकर 10000 करोड़ रुपए करने का लक्ष्य रखा है जो अभी 4109 करोड़ रुपए है

अपडेटेड Dec 06, 2024 पर 2:20 PM
Story continues below Advertisement
कंपनी का मानना है कि सोलर पावर उसके लिए ग्रोथ इंजन साबित होगा। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का सोलर रूफटॉप कारोबार 2300 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान है

टाटा पावर ने अगले पांच साल के लिए ग्रोथ का पावरफुल रोडमैप पेश किया है। कंपनी ने कहा है वित्त वर्ष 2030 तक उसका मुनाफा ढ़ाई गुना बढ़कर दस हजार करोड़ रुपये हो जाएगा। कंपनी ने 1 लाख करोड़ रुपए के रेवेन्यू का भी लक्ष्य रखा है। कंपनी के अगले 5 साल में 33 गीगावाट क्लीन और ग्रीन एनर्जी का भी टारगेट रखा है।

उजाले से भरा भविष्य

टाटा पावर के 5 साल के पावरफुल रोडमैप पर नजर डालें तो कंपनी ने वित्त वर्ष 2030 तक मुनाफा बढ़ाकर 10000 करोड़ रुपए करने का लक्ष्य रखा है जो अभी 4109 करोड़ रुपए है। वहीं, इस अवधि में कंपनी की आय 61542 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 100000 रुपए करने की योजना है। कंपनी का लक्ष्य EBITDA को वर्तमान के 12701 करोड़ रुपए से बढ़ा कर वित्त वर्ष 2030 तक 30000 करोड़ रुपए करने का है।


टाटा पावर: सोलर पावर है ग्रोथ इंजन

कंपनी का मानना है कि सोलर पावर उसके लिए ग्रोथ इंजन साबित होगा। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का सोलर रूफटॉप कारोबार 2300 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान है। इसके वित्त वर्ष 2028 में 6500 करोड़ रुपए और वित्त वर्ष 2030 में 11000 करोड़ रुपए पर पहुंच जाने की उम्मीद है।

टाटा पावर का लक्ष्य वित्त वर्ष 2030 तक कंपनी की क्लीन एनर्जी की स्थापित क्षमता 33 GW और ऑपरेशन क्षमता 23 GW तक करने की है। कंपनी का कहना है कि इस अवधि में कंपनी के सोलर रूफ टॉप बिजनेस में सालाना 36 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है।

टाटा पावर की चाल पर नजर डालें तो ये शेयर 9.85 अंक यानी 2.29 फीसदी की बढ़त के साथ 442 रुपए के आसपा कारोबार कर रहा है। स्टॉक का दिन का हाई 442.45 रुपए और दिन का लो 433.25 रुपए है। इसका 52 वीक हाई 494.85 रुपए और 52 वीक लो 312.70 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 13,295,380 शेयर और मार्केट कैप 141,122 रुपए है।

मारुति सुजुकी ने जनवरी 2025 से कारों की कीमतों में 4% तक की बढ़ोतरी का किया ऐलान

स्टॉक में 1 हफ्ते में 6.69 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 1 महीने में ये शेयर 1.70 फीसदी टूटा है। तीन महीने में ये शेयर 5.83 फीसदी टूटा है। हालांकि जनवरी से अब तक ये शेयर 32 फीसदी से ज्यादा भागा है। जबकि, 1 साल में इसमें 50 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। वहीं, 3 साल में ये शेयर 6.69 फीसदी भागा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।