Get App

Tata Power के शेयर में आ सकती है 27% तक गिरावट! HSBC ने घटाई रेटिंग

Tata Power Stock Price: मार्च 2024 तिमाही में टाटा पावर का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 1,046 करोड़ रुपये रहा। पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में टाटा पावर का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा बढ़कर रिकॉर्ड 4,280 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 3,810 करोड़ रुपये था। बोर्ड ने शेयरधारकों को 2 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 10, 2024 पर 3:03 PM
Tata Power के शेयर में आ सकती है 27% तक गिरावट! HSBC ने घटाई रेटिंग
HSBC का कहना है कि टाटा पावर की चौथी तिमाही की आय अनुमान से कम रही लेकिन असाधारण अन्य आय ने प्रॉफिटेबिलिटी को सपोर्ट किया।

Tata Power Share Price: टाटा पावर के वित्तीय नतीजे सामने आने के बाद विदेशी ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी ने टाटा पावर के शेयर के​ लिए रेटिंग घटाकर 'रिड्यूस' कर दी है। हालांकि टारगेट प्राइस पहले के स्तर से बढ़ा दिया है। मार्च 2024 तिमाही में टाटा पावर का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 1,046 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है। एक साल पहले 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी को 939 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा हुआ था। मार्च 2024 तिमाही में टाटा पावर की कुल आय बढ़कर 16,463.94 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 13,325.30 करोड़ रुपये थी।

एचएसबीसी का कहना है कि टाटा पावर की चौथी तिमाही की आय अनुमान से कम रही लेकिन असाधारण अन्य आय ने प्रॉफिटेबिलिटी को सपोर्ट किया। एचएसबीसी का मानना है कि टाटा पावर की भविष्य की कमाई में वृद्धि, कॉम्पिटीटिव इंटेंसिटी और कोयले की कीमतों के अलावा सरकारी मंजूरी पर निर्भर है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए टारगेट प्राइस को पिछले स्तर से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। हालांकि यह शेयर के 8 मई को बीएसई पर बंद भाव से 27 प्रतिशत से ज्यादा नीचे है।

गोल्डमैन सैक्स को टाटा पावर शेयर 45% तक गिरने का अनुमान

हाल ही में, ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने कहा था कि उसे उम्मीद है कि अगले 12 महीनों में टाटा पावर का स्टॉक 45% तक गिर जाएगा। गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि मौजूदा बाजार मूल्य पर टाटा पावर के शेयरों द्वारा ऑफर किया जाने वाला रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो "प्रतिकूल" है। पिछले छह महीनों में स्टॉक की कीमत में 64% और पिछले 12 महीनों में 100% की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, टाटा पावर के शेयर मार्च 2026 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष की अनुमानित आय के लगभग 35 गुना पर कारोबार कर रहे हैं, जो ऐतिहासिक प्राइस टू अर्निंग रेशियो से काफी अधिक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें