Get App

JM Financial Services के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Tata Steel का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

निफ्टी में 18800, 18900 और 19000 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 18800, 18700 और 18600 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44000, 43900 और 43800 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 43600, 43500 और 43400 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 19, 2023 पर 12:55 PM
JM Financial Services के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Tata Steel का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा
Tata Steel पर JM Financial Services के तेजस शाह ने 115 के स्ट्राइक पर सस्ता ऑप्शन लेने की सलाह दी

बाजार आज फिर नए शिखर की दहलीज पर जाकर फिसल गया। सेंसेक्स, निफ्टी और बैंक निफ्टी में गिरावट देखने को मिली। लेकिन बाजार में छोटे शेयरों का बड़ा जलवा नजर आया। मिडकैप इंडेक्स लगातार छठे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। स्मॉलकैप इंडेक्स भी 52 हफ्तों के हाई पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। इस बीच आज JM Financial Services के तेजस शाह ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18800, 18900 और 19000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18800, 18700 और 18600 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44000, 43900 और 43800 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 43600, 43500 और 43400 के स्तर पर नजर आये।

निफ्टी पर JM Financial Services के तेजस शाह ने बुलिश नजरिया अपनाया है। उन्होंने कहा कि इसमें लॉन्ग पोजीशन ली जा सकती है। लेकिन उन्होंने इसमें 18800 के स्ट्राइक वाली कॉल 75 के आस-पास खरीदने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 150 से 200 का टारगेट देखने को मिल सकता है। इसमें 10 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें