तत्व चिंतन फार्मा केम लिमिटेड (Tatva Chintan Pharma Chem) के शेयरों में आज 18 जुलाई को भारी तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में ही कंपनी के शेयरों का भाव 12% तक उछलकर 1,066.50 रुपये के भाव तक पहुंच गया। यह तेजी कंपनी के साथ एक दिग्गज निवेशक, मुकुल अग्रवाल का नाम जुड़ने की खबर के बाद आई है। कंपनी के जून तिमाही तक के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के मुताबिक, मुकुल अग्रवाल ने कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी है। यह खबर बाजार में फैलते ही निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ गई और शेयर ने छलांग लगा दी।
