TCS News: छह साल में पांचवी बार शेयर बायबैक, इस बार के लिए यह रिकॉर्ड डेट हुआ फिक्स

TCS News: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) छह साल में पांचवी बार शेयरों को वापस खरीदने यानी शेयर बायबैक (Share Buyback) करने जा रही है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो गया है। इस बार टीसीएस 17 हजार करोड़ रुपये के शेयरों का बायबैक करेगी। शेयरों की बात करें तो इस वित्त वर्ष यह 6 फीसदी मजबूत हुआ है

अपडेटेड Nov 16, 2023 पर 9:08 AM
TCS छह साल में पांचवी बार अपने शेयरों को वापस खरीदने जा रही है। इससे पहले 2017, 2018, 2020 और 2022 में कंपनी ने बायबैक किया था।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    TCS News: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) छह साल में पांचवी बार शेयरों को वापस खरीदने यानी शेयर बायबैक (Share Buyback) करने जा रही है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो गया है। इस बार टीसीएस 17 हजार करोड़ रुपये के शेयरों का बायबैक करेगी। इसके लिए रिकॉर्ड डेट शनिवार 25 नवंबर 2023 का फिक्स किया गया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। शेयरों की बात करें तो इस वित्त वर्ष यह 6 फीसदी मजबूत हुआ है। 15 नवंबर को बीएसई पर यह 2.03 फीसदी की बढ़त के साथ 3399.30 रुपये (TCS Share Price) पर बंद हुआ है।

    किस भाव पर होगा Share Buyback

    टीसीएस 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले 4.09 करोड़ फुल्ली पेड-अप इक्विटी शेयरों का बायबैक करेगी। ये शेयर 4150 रुपये के भाव पर कंपनी वापस खरीदने वाली है और कंपनी ने इसका ऐलान 11 अक्टूबर को किया था। जब से यह ऐलान हुआ है, इसके शेयर करीब 6 फीसदी फिसल चुके हैं। कंपनी ने शेयर बायबैक के लिए जो रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है, वह मौजूदा भाव से करीब 22 फीसदी प्रीमियम पर है।

    TCS ने 2000 से अधिक कर्मचारियों को भेजा ट्रांसफर नोटिस, एम्प्लॉयीज ने की शिकायत, जानिए पूरा मामला


    छह साल में पांचवी बार TCS वापस खरीद रही शेयर

    टीसीएस छह साल में पांचवी बार अपने शेयरों को वापस खरीदने जा रही है। इससे पहले 2017, 2018, 2020 और 2022 में कंपनी ने बायबैक किया था। अब तक इसने 66 हजार करोड़ रुपये के शेयरों का बायबैक किया था। अब यह 17 हजार करोड़ रुपये के शेयरों का बायबैक करेगी। पहली बार करीब छह साल पहले वर्ष 2017 में कंपनी ने 16 हजार करोड़ रुपये के शेयरों का बायबैक किया था। यह बायबैक उस समय के भाव से करीब 18 फीसदी प्रीमियम पर हुआ था।

    इसके बाद जून 2018 में 16 हजार करोड़ रुपये के शेयरों का 18 फीसदी और अक्टूबर 2020 में भी 16 हजार करोड़ रुपये के शेयरों का 10 फीसदी प्रीमियम पर बायबैक किया था। इसके बाद जनवरी 2022 में कंपनी ने 17 फीसदी प्रीमियम पर 18 हजार करोड़ रुपये के शेयरों को शेयरहोल्डर्स से वापस खरीदा था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।