Technical View: Trump tariff नामक ग्लोबल इवेंट बिना किसी बड़े नुकसान के गुजरा, जानें 4 अप्रैल को कैसा रह सकता है मार्केट का मूव

Nifty पर HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा कि आज का बाजार एक्शन बाजार में कमजोर रुझान के साथ एक रेंजबाउंड मूवमेंट का संकेत दे रहा है। इससे यह संकेत मिलता है कि महत्वपूर्ण ग्लोबल इवेंट बाजार के अंतर्निहित ट्रेंड को बड़ा नुकसान पहुंचाये बिना गुजर गया है। उन्होंने कहा कि निफ्टी में 23,350 के रेजिस्टेंस से ऊपर एक स्थायी मूव ट्रेंड को बदल सकता है

अपडेटेड Apr 03, 2025 पर 6:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Nifty पर Motilal Oswal के चंदन तपारिया ने कहा कि बैंकिंग इंडेक्स को अब 52,000 और फिर 52,250 जोन की ओर बढ़ने के लिए 51,250 जोन से ऊपर बने रहने की जरूरत है

Technical View: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित रेसीप्रोकल टैरिफ के बाद निफ्टी 0.3% की गिरावट के साथ लाल निशान में आ गया। हालांकि इंडेक्स ने लगातार तीसरे सत्र के लिए 23,100-23,140 रेंज का बचाव किया। इसलिए, 23,100 के सपोर्ट के साथ इसमें कंसोलिडेशन जारी रहने की संभावना है। इंडेक्स में उच्च स्तर पर, 23,350-23,400 तत्काल रेजिस्टेंस होने की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसके ऊपर, 23,650-23,800 जोन पर नजर रखनी होगी। निफ्टी 150 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ 23,150 पर खुला। कारोबार के पहले घंटे में इंडेक्स में लगभग 100 अंकों की गिरावट आई। ये शेष सत्र के लिए नकारात्मक रुझान के साथ 50-60 अंकों की रेंज में रहा। यह 65 अंक नीचे 23,268 पर बंद हुआ। इसने डेली चार्ट पर मामूली अपर शैडो के साथ एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। इसकी क्लोजिंग शुरुआती स्तरों से अधिक रही।

शुक्रवार 4 अप्रैल को कैसी रह सकती है Nifty की चाल

तकनीकी रूप से, गुरुवार का बाजार एक्शन बाजार में कमजोर रुझान के साथ एक रेंजबाउंड मूवमेंट का संकेत दे रहा है। HDFC Securities के नागराज शेट्टी के अनुसार, इससे यह संकेत मिलता है कि महत्वपूर्ण ग्लोबल इवेंट बाजार के अंतर्निहित ट्रेंड को बड़ा नुकसान पहुंचाये बिना गुजर गया है।


उन्होंने कहा कि निफ्टी 23,100 के स्तर पर सपोर्ट के आसपास एक नया हायर बॉटम रिवर्सल पैटर्न बनाने की प्रक्रिया में है। उन्होंने कहा कि 23,350 के रेजिस्टेंस से ऊपर एक स्थायी मूव ट्रेंड को बदल सकता है। ये निफ्टी को निकट भविष्य में 23,650 के स्तर के अगले ओवरहेड रेजिस्टेंस की ओर खींच सकता है।

वीकली ऑप्शन डेटा ने सुझाव दिया कि निफ्टी 50 के निकट भविष्य में 23,000-23,500 की सीमा के भीतर कारोबार करने की उम्मीद है।

शुक्रवार 4 अप्रैल को कैसी रह सकती है Bank Nifty की चाल

बैंक निफ्टी ने बेंचमार्क निफ्टी 50 से बेहतर प्रदर्शन किया। ये लगभग 700 अंकों की रिकवरी दिखाते हुए 173 अंकों की बढ़त के साथ 51,521 पर बंद हुआ। इसमें मजबूत वॉल्यूम और डेली टाइमफ्रेम पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना। ये पैटर्न एक स्वस्थ ट्रेड का संकेत देता है। इसके अलावा, इंडेक्स सभी प्रमुख मूविंग एवरेज (10, 20, 50, 100 और 200-डे ईएमए) से काफी ऊपर कारोबार करता नजर आया।

Motilal Oswal के चंदन तपारिया ने कहा कि इंडेक्स पिछले सात सत्रों से 50,750 से 52,000 जोन के बीच एक सीमा में अटका हुआ है। इसके इस व्यापक सीमा के भीतर कारोबार करने की संभावना है।

उनके अनुसार, बैंकिंग इंडेक्स को अब 52,000 और फिर 52,250 जोन की ओर बढ़ने के लिए 51,250 जोन से ऊपर बने रहने की जरूरत है। जबकि नीचे की तरफ इसमें 51,250 और फिर 51,000 के स्तर पर सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

इस बीच, फियर इंडेक्स, इंडिया VIX, 0.89% गिरकर 13.6 जोन पर आ गया। लेकिन फिर भी शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज (5, 10 और 20-डे EMA) से ऊपर बना रहा। इसलिए, जब तक VIX निर्णायक रूप से 13 अंक से नीचे नहीं गिर जाता, तब तक बुल्स को सतर्क रहने की जरूरत है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।