Market View: शुक्रवार 21 मार्च को समाप्त हफ्ते के दौरान दलाल स्ट्रीट पर बुल्स ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। इससे बेंचमार्क निफ्टी 50 में 4.26 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जो फरवरी 2021 के पहले सप्ताह के बाद से सबसे अच्छा साप्ताहिक प्रदर्शन रहा। इस बीच, इंडिया VIX साढ़े पांच महीने के नए निचले स्तर पर आ गया। इंडेक्स ने वीकली चार्ट पर एक मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। जो मजबूत मोमेंटम का संकेत दे रहा है। हालांकि, एक्सपर्ट्स के अनुसार, आगे की तेजी के लिए इंडेक्स को निर्णायक रूप से 23,500 को पार करने की आवश्यकता है। तब तक, 23,000 के प्रमुख सपोर्ट स्तर के साथ रेंजबाउंड ट्रेडिंग से इंकार नहीं किया जा सकता है।
