फ्यूचर एंड ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी के दिन यानी आज 29 मार्च को निफ्टी में 100 अंक से अधिक की वृद्धि हुई। डेली चार्ट पर एक तेजी का कैंडलस्टिक पैटर्न बना। लेकिन मोटे तौर पर लगातार चौथे सत्र के लिए 16,900-17,150 के रेंज में कारोबार करता नजर आया। वर्तमान में आशावादी रुख और पिछले चार दिनों के लोअर टॉप फॉर्मेशन टूटने के साथ इंडेक्स 17,200-17,250 जोन की ओर बढ़ सकता है। लेकिन इसके ऊपर इसका टिकना महत्वपूर्ण है। एक्सपर्ट्स ने कहा कि यदि इंडेक्स इससे ऊपर टिका रहता है। तो निफ्टी में अगला रेजिस्टेंस जोन 17,450-17,500 के स्तर पर हो सकता है। जबकि 17,000-16,800 का जोन गिरावट में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
शुक्रवार 31 मार्च को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल
निफ्टी 16,977 पर हाई खुला। ये सत्र के प्रमुख भाग के लिए पॉजिटिव जोन में रहा। जिसके बाद ये दिन के उच्च स्तर 17,126 पर पहुंच गया। इंडेक्स 129 अंकों की बढ़त के साथ 17,081 पर बंद हुआ।
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने कहा "17,050 रेंज के ब्रेकआउट के बाद निफ्टी में पॉजिटिव मोमेंटम तेज हो गया। डेली चार्ट पर एक उम्मीद भरा रिवर्सल फॉर्मेशन और लॉन्ग बुलिश कैंडल बना है। इससे मौजूदा स्तरों से आगे बढ़ने का संकेत मिल रहा है।"
उन्होंने आगे कहा कि इसमें तेजी करने के लिए 17,000 ट्रेंड डिसाइडर लेवल होगा। इससे ऊपर इंडेक्स 17,200-17,250 तक चढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ 17,000 से नीचे फिसलने पर ये और लुढ़क सकता है।
शुक्रवार 31 मार्च को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल
बैंक निफ्टी एक पॉजिटिव नोट पर खुला। सत्र के बाद के हिस्से में अपनी गति को 40,000 लेवल की ओर बढ़ा दिया। इसके लिए इंडेक्स ने 39,750 का अपना महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस पार किया। इंडेक्स 342 अंक बढ़कर 39,910 पर पहुंच गया। इसने एक बुलिश कैंडल का बनाया। इसने चार सत्रों के बाद डेली स्केल पर लोअर हाई फॉर्मेशन को नकार दिया।
Motilal Oswal Financial Services के चंदन तापड़िया ने कहा "इंडेक्स ने ब्रॉडर मार्केट से बेहतर प्रदर्शन किया है। इसके बैंकिंग शेयरों में अच्छी सपोर्ट-बेस्ड खरीदारी देखी गई। इसे 40,250 तक चढ़ने और इसके बाद 40,500 की ओर उछाल के लिए 39,750 के स्तर से ऊपर टिकना होगा। जबकि इसमें सपोर्ट लेवल 39,600 के स्तर और उसके बाद 39,400 के स्तर पर नजर आ रहा है।"
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)