Get App

Technical View: निफ्टी में बना लोअर हाई-लोअर लो फॉर्मेशन, जानें कल 16 अगस्त को कैसा रह सकता है मार्केट का मिजाज

Angel One के राजेश भोसले ने कल के लिए ट्रेडर्स को सलाह देते हुए कहा कि ब्रॉडर मार्केट में दबाव बना हुआ है। ये मंदी के रुख को दिखा रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.6 प्रतिशत की गिरावट आई है। बाजार में केवल चुनिंदा स्टॉक ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसलिए ट्रेडर्स आत्मसंतुष्टि से बचें और चुनिंदा स्टॉक की तरफ फोकस करें

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 15, 2024 पर 10:51 AM
Technical View: निफ्टी में बना लोअर हाई-लोअर लो फॉर्मेशन, जानें कल 16 अगस्त को कैसा रह सकता है मार्केट का मिजाज
Sharekhan by BNP Paribas के जतिन गेडिया ने कहा कि इसमें तत्काल सपोर्ट 49,650-49,600 पर है। इसके नीचे इंडेक्स 49,000-48,850 की फिसल सकता है

Technical View: बुधवार 14 अगस्त को सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बावजूद निफ्टी पूरे सत्र में कमजोर कारोबार करता रहा। बाजार के अंत में पॉजिटिव रुझानों के साथ सपाट बंद हुआ। ऐसा लगता है कि ट्रेडर्स ने अपनी पोजीशन हल्की रखना पसंद किया है। इससे डेली चार्ट प्राइस एक्शन में न्यूनतम बदलाव दिखाई दिये। एक्सपर्ट्स के अनुसार निफ्टी के लिए 24,000 का स्तर आगे चलकर एक महत्वपूर्ण सपोर्ट बने रहने की उम्मीद है। जबकि उच्च स्तर पर, 24,500 प्रमुख रेजिस्टेंस होगा।। निफ्टी 24,184 पर खुला और दिन के दौरान 24,197-24,100 के दायरे में कारोबार करता रहा। डेली चार्ट पर एक छोटा बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। अंत में इंडेक्स 4.8 अंक बढ़कर 24,144 पर बंद हुआ। इसने अगले सत्र के लिए लोअर हाई-लोअर लो फॉर्मेशन को बनाए रखा।

कल 16 अगस्त को कैसी रह सकती है निफ्टी की चाल

Angel One के राजेश भोसले ने कहा "पिछले सोमवार को हुई तेज बिकवाली के बाद इंडेक्स में एक निर्धारित रेंज उतार-चढ़ाव दिखाई दिया। किसी भी दिशा में मोमेंटम नहीं दिखाई दिया। प्रमुख मूवविंग एवरेज एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिसमें 50-डे ईएमए (24,022) बुल्स के लिए एक मजबूत लेवल के रूप में काम कर रहा है। वहीं 20-डे ईएमए (23,350) के लेवल पर कड़ा रेजिस्टेंस दिख रहा है।''

उन्होंने आगे कहा कि ब्रॉडर मार्केट में दबाव बना हुआ है। जो मंदी के रुख को दर्शा रहा है। केवल चुनिंदा स्टॉक ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.6 प्रतिशत की गिरावट आई। इसलिए ट्रेडर्स को सलाह है कि वे आत्मसंतुष्टि से बचें और चुनिंदा स्टॉक की तरफ ध्यान दें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें