Get App

Technical View: निफ्टी ने छुआ फ्रेश रिकॉर्ड हाई, जानें अगले हफ्ते कैसा रह सकता है मार्केट का मिजाज

LKP Securities के रूपक डे ने कहा कि निफ्टी में बनी काफी बड़ी ग्रीन कैंडल इसमें स्पष्ट रूप से आगे के लिए तेजी के रुझान का संकेत दे रही है। जब तक निफ्टी 24,500 से ऊपर बना रहता है तब तक ये ट्रेंड सकारात्मक बना रह सकता है। निफ्टी के ट्रेड के मुताबिक ऊपर की तरफ इंडेक्स अब 25,250 की ओर भी बढ़ता हुआ दिखाई दे सकता है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 27, 2024 पर 10:31 AM
Technical View: निफ्टी ने छुआ फ्रेश रिकॉर्ड हाई, जानें अगले हफ्ते कैसा रह सकता है मार्केट का मिजाज
रूपक डे ने कहा कि बैंक निफ्टी में निचले स्तर पर सपोर्ट 51,000 पर दिख रहा है। इसमें 51,500 से ऊपर की चाल 52,500 की ओर एक अच्छी रैली ला सकती है

मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बावजूद निफ्टी इंडेक्स की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई। लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा इसकी बढ़त और बढ़ती गई। बाजार के अंत में निफ्टी 24,861.15 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। इंडेक्स 428.75 अंक या 1.76 प्रतिशत ऊपर 24,834.85 पर बंद हुआ। निफ्टी के सबसे गेनर्स स्टॉक्स में श्रीराम फाइनेंस, डिविस लैब्स, अपोलो हॉस्पिटल्स, भारती एयरटेल और सिप्ला शामिल रहे। जबकि लूजर्स में ओएनजीसी, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और नेस्ले इंडिया शामिल रहे। कल हेल्थकेयर, ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, फार्मा के साथ सभी सेक्टोरल इंडेक्सेस हरे निशान में बंद हुए। जबकि मेटल, रियल्टी, मीडिया इंडेक्स 1-3 प्रतिशत बढ़े।

निफ्टी मिडकैप इंडेक्स भी लगभग 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,768.10 पर बंद होने से पहले 57,909.85 की रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंच गया।

सोमवार 29 जुलाई को कैसी रह सकती है निफ्टी की चाल

LKP Securities के रूपक डे ने कहा "निफ्टी में डेली चार्ट पर नीचे की ओर कंसोलिडेशन ब्रेकआउट का दिखाई दिया। ये पैटर्न आशावाद में वृद्धि का संकेत देता है। बहुत ही शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज 21 ईएमए के ऊपर जारी ट्रेड ने ग्लोबल बाजार में कमजोरी के बीच निफ्टी को नई ऊंचाई पर ले जाने की शक्ति दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें