निफ्टी में लगातार दूसरे सत्र के लिए अपट्रेंड बढ़ा हुआ नजर आया। आज इंडेक्स 50 DEMA (डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज - लगभग 18,100) के ऊपर बंद हुआ है। इसने डेली चार्ट पर एक अच्छा बुलिश कैंडल बनाया है। निफ्टी ने 18 जनवरी को लगातार चौथे सत्र में हायर हाई हायर लो फॉर्मेशन बनाया है। आज निफ्टी 9 DEMA (18,020) पर सपोर्ट लेते हुए 21 DEMA (लगभग 18,080 पर) से ऊपर चला गया। इसलिए यदि इंडेक्स आने वाले सत्रों में इन स्तरों को बनाए रखता है तो ऊपर की तरफ अगला स्तर 18,200-18,250 देखने को मिल सकता है। यहां तक कि निकट अवधि में निफ्टी 18,000 और 17,900 के स्तर पर अहम सपोर्ट लेते हुए 18,300-18,500 के स्तर तक चढ़ सकता है। ऐसा एक्सपर्ट्स का कहना है।
19 जनवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल
Angel One के ओशो कृष्णन ने कहा, "तकनीकी तौर पर, इंडेक्स डेली चार्ट पर सभी प्रमुख एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज से आगे बढ़ गया है। इससे इसमें एक पॉजिटिव डेवलपमेंट हो रहा है। हालांकि, स्लोपिंग ट्रेंडलाइन पर वर्तमान प्लेसमेंट को अंतिम रेजिस्टेंस के रूप में देखा जा सकता है। जबकि 18,200 के ऊपर किसी भी ब्रेकआउट से सिस्टम में ताजा लॉन्ग बनते हुए दिखाई दे सकते हैं।"
ओशो कृष्णन ने आगे कहा कि दूसरी तरफ तेजी के रुझान को बढ़ाने के लिए 18,200-18,250 के लेवल से आगे एक मजबूत मूव की जरूरत है। इसके बाद इसमें शॉर्ट टर्म में 18,400-18,500 के लेवल की उम्मीद कर सकते हैं।
19 जनवरी को कैसी रहेगी निफ्टी बैंक की चाल
बैंक निफ्टी पॉजिटिव रूप से 42,272 पर खुला। इसके बाद पॉजिटिव रूप से आगे बढ़ा। लेकिन कुल मिलाकर पिछले तीन सत्रों से ब्रॉडर मार्केट में कमजोर प्रदर्शन कर रहा है। इसने 42,556 के उच्च स्तर को छुआ। बाजार के अंत में 223 अंकों की बढ़त के साथ 42,458 पर बंद हुआ।
बैंकिंग इंडेक्स ने हायर हाई हायर लो फॉर्मेशन के साथ डेली स्केल पर एक बुलिश कैंडल बनाया। इसमें 42,100 के स्तर के पास अच्छी खरीदारी देखने को मिली। कुल मिलाकर यह 10 जनवरी को बने मदर कैंडल के बैंड के भीतर घूम रहा है। एक्सपर्ट्स ने कहा कि इसे 43,000 अंक से अधिक की बढ़त के लिए 42,700 के स्तर से ऊपर मजबूती से बंद होना होगा।
Motilal Oswal Financial Services के चंदन तापड़िया ने कहा, "बैंक निफ्टी को 42,750 और 43,000 के स्तर की ओर बढ़ने के लिए इसे 42,222 के स्तर से ऊपर टिकना होगा। इसमें 42,222 पर सपोर्ट है। इसके बाद बैंक निफ्टी में 42,000 के स्तर पर सपोर्ट नजर आ रहा है।"
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )