Technical View: निफ्टी 50 आज 23,000 अंक मनोवैज्ञानिक लेवल से ऊपर चढ़ गया। लेकिन इस स्तर को बरकरार नहीं रख सका। ये 19 फरवरी को नकारात्मक रुझान के साथ सपाट बंद हुआ। हालांकि, हाई वोलैटिलिटी के बीच बैंक निफ्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक इंडेक्स 23,000 से नीचे रहेगा, 22,800 पर सपोर्ट के साथ कंसोलिडेशन जारी रहने की संभावना है। अगर इंडेक्स इस स्तर से ऊपर बना रहता है, तो 23,200 (20-डे ईएमए) और फिर 23,500 (50-डे ईएमए) की ओर रैली संभव है।
