कारोबारी हफ्ते के पहले दिन 16 जनवरी को निफ्टी ने अपने कुछ पिछले सत्रों में हासिल की हुई बढ़त को गंवा दिया। पॉजिटिव वैश्विक संकेतों के बावजूद बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो और मेटल शेयरों में बिकवाली के कारण नीचे गिरकर बंद हुआ। हालांकि इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) और एफएमसीजी शेयरों में लिवाली से नुकसान की थोड़ी भरपाई हुई। निफ्टी मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण 18,000 के लेवल से ऊपर खुला। एक बार तो ये 18,050 पर चढ़ गया लेकिन सुबह के दौरान ही बाद के सौदों में इंडेक्स ने अपनी गति खो दी। दोपहर बाद इंडेक्स 17,854 तक फिसला। बाजार के आखिर में 62 अंक नीचे 17,895 के स्तर पर बंद हुआ।
