Get App

Technical View: ओवरबॉट होने के कारण दायरे में रह सकता है बाजार, डे ट्रेडर्स के लिए 25850-25800 के जोन में बड़ा सपोर्ट

वोलैटिलिटी में तेज़ उछाल आया, लेकिन यह 14 अंक से नीचे निचले छोर पर बना हुआ है। अगर यह 15 अंक से ऊपर चढ़ता है और टिका रहता है, तो बुल्स को सतर्क रहने की ज़रूरत हो सकती है। इंडिया VIX, जिसे अक्सर फीयर इंडेक्स कहा जाता है, 12.79 के स्तर से 7.78 फीसदी बढ़कर 13.79 पर आ गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 23, 2024 पर 7:20 PM
Technical View: ओवरबॉट होने के कारण दायरे में रह सकता है बाजार, डे ट्रेडर्स के लिए 25850-25800 के जोन में बड़ा सपोर्ट
Nifty trend : निफ्टी 50 आज 25,873 पर खुला और पूरे कारोबारी सत्र के दौरान सकारात्मक दायरे में रहा। कंसोलीडेशनन के बीच निफ्टी ने 25,956 के नए इंट्राडे हाई को छुआ और 148 अंकों की बढ़त के साथ 25,939 का नया क्लोजिंग हाई लगाया

Nifty Uptrend: निफ्टी 50 लगातार नए रिकॉर्ड हाई लगा रहा है। 23 सितंबर को निफ्टी 26,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के करीब पहुंच गया। लगातार तीसरे सत्र में बाजार में तेजी कायम रही। तेजी के रुझान को देखते हुए, हायर हाई-हायर लो गठन की निरंतरता के साथ निफ्टी आने वाले सत्रों में 26,000 अंक को पार करने की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, इस स्तर से ऊपर स्थिरता बनी रहनी जरूरी होगी। निफ्टी के लिए जिसमें 25,800 पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। उसके बाद 25,500 पर अगला बड़ा सपोर्ट है।

निफ्टी ने डेली चार्ट पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया

निफ्टी 50 आज 25,873 पर खुला और पूरे कारोबारी सत्र के दौरान सकारात्मक दायरे में रहा। कंसोलीडेशनन के बीच निफ्टी ने 25,956 के नए इंट्राडे हाई को छुआ और 148 अंकों की बढ़त के साथ 25,939 का नया क्लोजिंग हाई लगाया। इसने डेली चार्ट पर एक तेजी वाला कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है, जिसमें RSI और MACD जैसे मोमेंटम इंडीकेटरों में सकारात्मक रुझान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें