Get App

Technical View: बाजार में दिखी मुनाफावसूली, लेकिन निफ्टी के 24,380 के ऊपर रहने तक तेजी के दांव रहेंगे बरकरार

Bank Nifty की चाल पर Lakshmishree Investments के अंशुल जैन ने कहा कि बैंक निफ्टी बिलकुल रिवर्सल कैंडल बन गया। ये पैटर्न ट्रेंड रिवर्सल की बजाय शॉर्ट टर्म प्रॉफिट बुकिंग का संकेत दे रहा है। इंडेक्स में 54,700-54,500 का जोन अब तत्काल सपोर्ट के रूप में कार्य कर सकता है। इस जोन की ओर गिरावट खरीदारी का एक अच्छा अवसर प्रदान कर सकती है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड May 13, 2025 पर 6:19 PM
Technical View: बाजार में दिखी मुनाफावसूली, लेकिन निफ्टी के 24,380 के ऊपर रहने तक तेजी के दांव रहेंगे बरकरार
निफ्टी शॉर्ट टर्म में 24,000-25,000 रेंज के भीतर कारोबार कर सकता है। वीकली ऑप्शन डेटा के मुताबिक इसमें किसी भी तरफ का एक निर्णायक ब्रेकआउट अगले मूव को तय कर सकता है

Technical View: पिछले सत्र में तेज उछाल के बाद निफ्टी 50 ने अपनी कुछ बढ़त को आज गंवा दिया। मंगलवार 13 मई को मुनाफावसूली के कारण इंडेक्स में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। यह मूव अपेक्षित था। इंडेक्स 24,600-24,500 जोन के सपोर्ट जोन के भीतर बंद हुआ। जब तक इंडेक्स सोमवार के निचले स्तर 24,380 से ऊपर बना रहता है। तब तक इसमें समग्र ट्रेंड तेजी का बनी रह सकता है। कल निचला स्तर इसमें निकट अवधि में एक प्रमुख सपोर्ट स्तर है। बाजार के एक्सपर्ट्स के अनुसार उछाल के मामले में, 24,800-25,000 की रेंज को तत्काल रेजिस्टेंस के रूप में देखा जा सकता है। इसके बाद 25,200 जोन को एक प्रमुख रेजिस्टेंस जोन के रूप में देखा जा सकता है।

निफ्टी 50 आज 24,864 पर कमजोर होकर खुला और पूरे सत्र के दौरान दबाव में रहा। इसने 24,547 का न्यूनतम स्तर छुआ और 346 अंक या 1.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,578 के स्तर के निकट बंद हुआ। इसने डेली चार्ट पर पिछले दिन की लॉन्ग बुलिश कैंडल के बगल में एक बेयरिश कैंडल बनाया।

गिरावट के बावजूद, बेंचमार्क इंडेक्स ने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज - 5, 10, 20, 50 और 200-डे ईएमए से ऊपर कारोबार करना जारी रखा जो सभी ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं। ये इसमें अंतर्निहित मजबूती का संकेत देते हैं।

बुधवार 14 मई को कैसी रह सकती है Nifty की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें