Get App

Elon Musk को मंहगा पड़ा राजनीतिक पार्टी का ऐलान, बाजार खुलने से पहले ही 7% गिरे Tesla के शेयर

Tesla Shares: अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला के शेयरों में आज 7 जुलाई को प्री-मार्केट ट्रेडिंग के दौरान 7% तक की तेज गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट कंपनी के फाउंडर और सीईओ एलॉन मस्क (Elon Musk) की अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने के ऐलान के बाद आई। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलॉन मस्क ने अपनी पार्टी का नाम "अमेरिका पार्टी" रखा है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 07, 2025 पर 3:43 PM
Elon Musk को मंहगा पड़ा राजनीतिक पार्टी का ऐलान, बाजार खुलने से पहले ही 7% गिरे Tesla के शेयर
Tesla Shares:  मस्क ने कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य लोगों को उनकी स्वतंत्रता लौटाना होगा

Tesla Shares: अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला के शेयरों में आज 7 जुलाई को प्री-मार्केट ट्रेडिंग के दौरान 7% तक की तेज गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट कंपनी के फाउंडर और सीईओ एलॉन मस्क (Elon Musk) की अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने के ऐलान के बाद आई। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलॉन मस्क ने अपनी पार्टी का नाम "अमेरिका पार्टी" रखा है।

एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोल डाला था, जिसमें उन्होंने पूछा था कि क्या उन्हें एक नई राजनीतिक पार्टी शुरू करनी चाहिए। इस पोल में 65% यूजर्स ने समर्थन में वोट किया, जिसके बाद मस्क ने"अमेरिका पार्टी" नाम से एक नए राजनीतिक दल का ऐलान किया। मस्क ने कहा कि इस पार्टी का उद्देश्य लोगों को उनकी स्वतंत्रता लौटाना होगा।

ब्रांड इमेज पर असर

एलॉन मस्क की राजनीतिक गतविधियों और डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में उनकी भूमिका को लेकर पहले भी टेस्ला के शेयरों पर असर देखा चुका है। उस समय शेयरधारकों ने मस्क को बिजनेस पर अधिक फोकस करने की चेतावनी दी थी। बाद में मस्क ने डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशियंस (DOGE) से खुद को अलग कर लिया और कहा कि वे अब पूरी तरह से अपने बिजनेसों पर ध्यान देंगे, जिनमें टेस्ला से लेकर स्पेसX तक शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें