मोतीलाल ओसवाल ग्रुप के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल का कहना है कि भारत में आम लोगों के बीच इक्विटी बाजार को लेकर रुचि बढ़ रही है। इसके साथ ही इक्विटी बाजार की रेग्यूलेटरी बॉडी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बाजार को सुरक्षित बनाने के लिए तमाम बड़े काम किए हैं। जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग इक्विटी बाजार के साथ जुड़े हैं। जल्द ही बाजार में सीधे तौर पर निवेश करने वाले इक्विटी निवेशकों की संख्या 20 करोड़ से ज्यादा हो जाएगी।
