Get App

टॉप 10 कंपनियों में से 9 का m-cap ₹2.26 लाख करोड़ बढ़ा, केवल इस कंपनी को झेलना पड़ा नुकसान

सप्ताह के दौरान TCS का मार्केट कैप 85,493.74 करोड़ रुपये बढ़कर 14,12,412.13 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रुख के उलट भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 3,654.15 करोड़ रुपये घटकर 5,58,242.75 करोड़ रुपये रह गई। शुक्रवार, 15 दिसंबर को BSE Sensex 969.55 अंक या 1.37 प्रतिशत बढ़कर 71,483.75 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ।

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 17, 2023 पर 12:09 PM
टॉप 10 कंपनियों में से 9 का m-cap ₹2.26 लाख करोड़ बढ़ा, केवल इस कंपनी को झेलना पड़ा नुकसान
टॉप 10 मोस्ट वैल्यूएबल कपंनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही।

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 के मार्केट कैप (Market Capitalisation or m-cap) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2.26 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक फायदे में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इंफोसिस रहीं। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,658.15 अंक या 2.37 प्रतिशत के लाभ में रहा। शुक्रवार को सेंसेक्स 969.55 अंक या 1.37 प्रतिशत बढ़कर 71,483.75 के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर बंद हुआ। दिन में यह 1,091.56 अंक बढ़कर 71,605.76 तक पहुंच गया था, जो इसका अबतक का रिकॉर्ड हाई है। गुजरे सप्ताह में सिर्फ भारती एयरटेल के मार्केट कैप में गिरावट आई।

सप्ताह के दौरान TCS का मार्केट कैप 85,493.74 करोड़ रुपये बढ़कर 14,12,412.13 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके बाद इंफोसिस का मार्केट कैप रहा, जो 36,793.61 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,55,457.54 करोड़ रुपये हो गया।

उछाल वाली बाकी 7 कंपनियों को कितना फायदा

इसी तरह भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का मार्केट कैप 30,700.67 करोड़ रुपये बढ़कर 5,78,671.84 करोड़ रुपये, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 26,386.16 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 16,88,173.26 करोड़ रुपये, ICICI बैंक का 18,493.9 करोड़ रुपये बढ़कर 7,27,330.82 करोड़ रुपये, जीवन बीमा निगम (LIC) का 14,294.5 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,03,722.82 करोड़ रुपये, आईटीसी का 11,412.78 करोड़ रुपये बढ़कर 5,71,636.39 करोड़ रुपये, HDFC बैंक का 2,428.72 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 12,57,093.46 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 387.69 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 5,92,801.88 करोड़ रुपये हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें