Stock Market : मार्केट एक्सपर्ट डायमेंशन्स कॉर्पोरेट फाइनेंस सर्विसेज (Dimensions Corporate Finance Services) के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय श्रीवास्तव का कहना है कि GST कट से घरेलू इकोनॉमी को थोड़ा बूस्ट मिलना संभव है, इसलिए निवेशकों के GST कट वाले सेगमेंट पर फोकस करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि बाजार काफी महंगा हो गया था और करेक्शन के बाद अभी भी महंगा है। उसमें कोई दो राय नहीं कि आज की तारीख में जो भी इन्वेस्टर निवेश कर रहा है वो महंगे भाव पर निवेश कर रहा है। इस हिसाब से तो रिटर्न का एक्सपेक्टेशन भी कम है।
