Get App

बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट पर बंद, Sensex 200 अंक टूटा, Nifty 12000 के करीब बंद

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों आज करीब 0.50 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 18, 2020 पर 8:19 AM
बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट पर बंद, Sensex 200 अंक टूटा, Nifty 12000 के करीब बंद

03:39 PM

हफ्ते के पहले दिन बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों करीब 0.50 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं बैंक निफ्टी भी 150 अंकों की गिरावट के साथ क्लोज हुआ। बात करें शेयरों की तो कंज्यूमर ड्यूरेबल्स छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 202 अंकों के साथ 41100 के नीचे क्लोज हुआ तो वहीं निफ्टी 68 अंकों की गिरावट के साथ 12045 के पास बंद हुआ।

आज के कारोबार में निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में गिरावट हावी रही जबकि सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में गिरावट पर बंद हुए है। वहीं बैंक निफ्टी के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट रही।

दिग्गज शेयरों के साथ ही मिड और स्म़ॉल कैप दोनों इंडेक्स 1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए है। वहीं तेल-गैस शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। 

आज के कारोबार में निफ्टी के आईटी इंडेक्स को छोड़कर निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए है। निफ्टी का रियल्टी इंडेक्स 1.48 फीसदी, मेटल इंडेक्स 1.03 फीसदी, फार्मा इंडेक्स 1.52 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 0.54 फीसदी, ऑटो इंडेक्स 0.66 फीसदी और फाइनेशिंयल इंडेक्स 0.74 फीसदी टूटकर बंद हुए है। इधर पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.96 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.37 फीसदी टूटकर बंद हुए है।  

02:50 PM

Alphageo India को Oil India से 128.6 करोड़ रुपए के 2 ऑर्डर मिले हैं। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें