Get App

डेवलपमेंट और वैल्युएशन पर फोकस कर रहा बाजार, लंबी अवधि को ध्यान में रखकर बनाए स्ट्रैटेजी

पिछले 3-4 दिनों में भारी गिरावट रही। सभी सेक्टर्स में उतार-चढ़ाव देखा गया। धीरे-धीरे और सतर्क तरीके से खरीदारी जारी है। अभी ज्यादा प्रॉफिट बुकिंग नहीं हो रही है। मार्केट डेवलपमेंट और वैल्युएशन पर फोकस है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Mar 14, 2026 पर 11:59 AM
डेवलपमेंट और वैल्युएशन पर फोकस कर रहा बाजार, लंबी अवधि को ध्यान में रखकर बनाए स्ट्रैटेजी
नए निवेशकों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि मार्केट में एंट्री का अच्छा मौका है। हाई रिस्क निवेशकों के लिए बेहतर है

युद्ध की टेंशन के बीच शेयर बाजार में भारी दबाव देखने को मिल रहा है। युद्ध बढ़ने की आशंका से बाजार में हाहाकार मच गया। निफ्टी 11 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ। ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए ICICI Pru MF के फंड मैनेजर Sharmila D’mello ने कहा कि मार्केट में अभी काफी अनिश्चितता है। तेल की कीमतें तेजी से गिर रही हैं। तेल की कीमतों में पहले भी उतार-चढ़ाव आए। ईरान और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का तनाव मुख्य रिस्क है। तेल इंपोर्ट की वजह से भारत सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। अगर तेल महंगा हुआ महंगाई बढ़ सकती है। IT और AI थीम में भारत प्रदर्शन कमजोर रहा। निवेश को लेकर सतर्क रहना चाहिए। पोर्टफोलियो में निवेश धीरे-धीरे बढ़ाएं। जियो पॉलिटिकल डेवलपमेंट को मॉनिटर करें। लंबी अवधि के लिए निवेश स्ट्रैटेजी बनाएं। उन्होंने आगे कहा कि शॉर्ट-टर्म में उतार-चढ़ाव पर पैनिक ना हों। तेल की कीमतों से पोर्टफोलियो पर असर संभव है।

मार्केट मूवमेंट पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 3-4 दिनों में भारी गिरावट रही। सभी सेक्टर्स में उतार-चढ़ाव देखा गया। धीरे-धीरे और सतर्क तरीके से खरीदारी जारी है। अभी ज्यादा प्रॉफिट बुकिंग नहीं हो रही है। मार्केट डेवलपमेंट और वैल्युएशन पर फोकस है। लंबी अवधि को ध्यान में रखकर स्ट्रैटेजी बनाएं ।

ICICI Prudential Fund of Funds पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ICICI Pru की मार्केट कैप बेस्ड स्कीम में निवेश करता है। हर फंड मैनेजर की इन्वेस्टमेंट स्टाइल अलग-अलग है। लार्ज, मिड, स्मॉल, लार्ज एंड मिड में निवेश करेगा। फ्लेक्सीकैप, फोकस्ड कैटेगरी पर फोकस रहेगा। एक फंड में मार्केट कैप + अलग स्ट्रैटेजी का फायदा होगा। पोर्टफोलियो ओवरलैप बहुत कम है। कुछ बड़े स्टॉक्स/सेक्टर्स में थोड़ा ओवरलैप संभव है। एक ही फंड में मल्टीपल स्ट्रैटेजी का एक्सपोजर रहा। डाइवर्सिफाइड, यूनिक पोर्टफोलियो का फायदा मिलेगा।

फंड में एलोकेशन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि फंड मैनेजर को पूरी फ्लेक्सिबिलिटी होती है। लार्ज, मिड, स्मॉलकैप की कोई फिक्स रेंज नहीं। जरूरत पड़ने र 100% लार्जकैप में निवेश संभव है। पॉजिटिव माहौल में 100% मिड या स्मॉल में भी शिफ्ट हुआ।मार्केट के आधार पर डायनामिक एलोकेशन है। वैल्युएशन – लार्ज, मिड, स्मॉल के रेट की तुलना है। मार्केट कैप शेयर पर फोकस है। RSI इंडिकेटर से ओवरबॉट/ओवरसोल्ड संकेत दिए। गिरावट में खरीद, तेजी में मुनाफावसूली देखने को मिला। मार्केट के हिसाब से कॉन्ट्रा अप्रोच है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें