Get App

रैली मिस करने वालों को बाजार दे रहा एक ओर मौका, अनुज सिंघल से जानें अब कहां और किसपर होनी चाहिए आपकी नजर

उम्मीद के मुताबिक निफ्टी ने कल पहले टेस्ट में 20 DEMA को बचाया । कल FIIs की बिकवाली काफी कम हुई लेकिन F&O में फिर शॉर्टिंग हुई है। बाजार में एकतरफा रैली के बाद थोड़ा करेक्शन अच्छा होता है। 1300 अंकों की रैली के बाद 300-400 अंकों की करेक्शन हुई है। और इस कारण निफ्टी अब 10 और 20 DEMA के बीच में आ गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 04, 2025 पर 9:00 AM
रैली मिस करने वालों को बाजार दे रहा एक ओर मौका, अनुज सिंघल से जानें अब कहां और किसपर होनी चाहिए आपकी नजर
Trading Strategy:आज नतीजों के हिसाब से शायद दूसरा सबसे बड़ा दिन है। आज देश की इकोनॉमी की तस्वीर पेश करने वाली सबसे बड़ी कंपनी के नतीजे आएंगे।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

उम्मीद के मुताबिक निफ्टी ने कल पहले टेस्ट में 20 DEMA को बचाया । कल FIIs की बिकवाली काफी कम हुई लेकिन F&O में फिर शॉर्टिंग हुई है। बाजार में एकतरफा रैली के बाद थोड़ा करेक्शन अच्छा होता है। 1300 अंकों की रैली के बाद 300-400 अंकों की करेक्शन हुई है। और इस कारण निफ्टी अब 10 और 20 DEMA के बीच में आ गया है। अगर आपने पिछली रैली मिस की तो ये शायद एक मौका हो सकता है। जब तक निफ्टी 25,600 के ऊपर है, ट्रेंड टूटा नहीं है। लेकिन अगर इस लेवल का फिर टेस्ट हुआ, तो टूटने का रिस्क है। अगर 25,550 को एक SL मानें तो रिस्क-रिवॉर्ड आपके पक्ष में है। यहां से खोने को 200 अंक हैं और पाने को 600 अंक है।

आज के संकेत

आज नतीजों के हिसाब से शायद दूसरा सबसे बड़ा दिन है। आज देश की इकोनॉमी की तस्वीर पेश करने वाली सबसे बड़ी कंपनी के नतीजे आएंगे। SBI के नतीजों पर आज सबकी नजर रहेगी। SBI का शेयर काफी समय बाद लाइफ हाई पर आया है। SBI के नतीजों में बाजार 2-7% की गिरावट मान कर चल रहा है, लेकिन अगर नतीजे बेहतर हुए तो एक ट्रिगर मिलेगा। नतीजों के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस काफी अहम होगी। खास तौर से NIM और एसेट क्वालिटी कमेंट्री पर नजर होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें