NSE का 22561.5 करोड़ रुपये का IPO आज, 17 सितंबर से खुल गया। प्राइस बैंड 1,700-1,785 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 8 इक्विटी शेयर है। NSE का पब्लिक इश्यू खुलते ही भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के शेयरों में लगभग 3 प्रतिशत तक की तेजी दिखी और BSE पर शेयर 405.80 रुपये के हाई तक गया। बाद में लगभग 1 प्रतिशत बढ़त के साथ 398.60 रुपये पर बंद हुआ। IPO की ओपनिंग से पहले NSE ने कई बड़े घरेलू और वैश्विक एंकर निवेशकों से 6,746.18 करोड़ रुपये जुटाए। एक्सचेंज ने 1,785 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 3,77,93,739 इक्विटी शेयर अलॉट किए।
