Get App

Trading Ideas: फिर बना बाजार में 'Buy on dips' का टेक्सचर, इस समय शेयर कैरी करने में बन रहा पैसा

बाजार में वापस ट्रेंड 'Buy on dips' का है। आज पहली गिरावट अगर सही में 100 अंकों की हुई तो खरीदारी का मौका होगा। अब निफ्टी आसानी से 25,900 शायद नहीं तोड़ेगा। क्लोजिंग बेसिस पर 25,900 के नीचे ही ट्रेंड कमजोर होगा, लेकिन इंडेक्स से बेहतर है चुनिंदा शेयरों पर फोकस करना। 3 दिनों में हिंदुस्तान जिंक ने लगभग 15% रिटर्न दिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 15, 2025 पर 9:06 AM
Trading Ideas: फिर बना बाजार में 'Buy on dips' का टेक्सचर, इस समय शेयर कैरी करने में  बन रहा पैसा
59,000 के SL के साथ लॉन्ग रहना है। खरीदारी का बेस्ट जोन 59,100-59,300 पर है। सभी नई और मौजूदा लॉन्ग सौदों का SL 59,000 पर है।

सीएनबीसी-आवाज , मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल 

शुक्रवार को हमने लॉन्ग सौदे लेकर नहीं जाने को कहा था। फीलिंग नहीं आ रही थी कि वीकेंड का रिस्क लिया जाए। आज हम फिर से शायद 20 DEMA को टेस्ट करेंगे। मगर एक सेंस ये भी है कि बाजार का खराब दौर बीत चुका है। पिछले 3 दिनों से निफ्टी दिन के हाई के करीब बंद हुआ और तीनों दिन market breadth शानदार रही है। लेकिन बाजार में इंडेक्स से थीम्स पर फोकस करना बेहतर है। हमारा पूरा फोकस मेटल्स, गोल्ड और सिल्वर पर रहा है। आज अगर निफ्टी रिकवरी के साथ बंद हुआ तो भरोसा बढ़ेगा। आज अगर हम ग्रीन में बंद हुए तो पोजीशनल लॉन्ग्स का भरोसा बढ़ेगा। लेकिन आज अगर 25,950 के नीचे बंद हुए तो वापस रेंज में फंसने का रिस्क है।

बाजार: आज के संकेत

नवंबर रिटेल महंगाई 0.71% (0.8% का अनुमान था) पर है जबकि नवंबर खाद्य महंगाई -3.91% (-3.5% का अनुमान था)। ब्रेंट क्रूड फिसल कर $62 के नीचे आया। US बाजार में शुक्रवार को बड़ी गिरावट रही । AI bubble के रिस्क ने फिर से नैस्डैक की गिरावट को लीड किया। हालांकि आज सुबह अमेरिकी फ्यूचर्स में थोड़ी रिकवरी है। डॉनल्ड ट्रंप का बयान- US में ब्याज दरें 1% से नीचे होनी चाहिए। भारतीय बाजारों में भी स्थिरता लौटी है। 3 दिनों से एडवांस/डिक्लाइन अच्छा रहा है। इंडिगो वाला मामला भी तकरीबन सेटल हो गया है। EMS स्पेस में भी accidents बंद हुए हैं। FIIs की बिकवाली काफी मामूली बची है। कैश और फ्यूचर्स मिला कर 1000 Cr की बिकवाली हुई है। आज पता चलेगा बाजार में कितनी मजबूती है। ग्लोबल संकेत से सिर्फ गैपअप या गैपडाउन होता है। उसके बाद का मूव हमारे अपने घरेलू संकेतों के चलते होते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें