Get App

बाजार जोरदार तेजी के लिए तैयार, ये 10 स्टॉक्स 3-4 हफ्ते में ही बदल सकते है आपकी किस्मत

समीत चव्हाण का कहना है कि अगर निफ्टी के बड़े टाइम फ्रेम पर नजर डालें तो लगता है कि ये जल्द ही 18000 का स्तर पार करके एक बार फिर से 18600 के रिकॉर्ड हाई को छू सकता है

Translated By: Sujata Yadavअपडेटेड Oct 27, 2022 पर 2:21 PM
बाजार जोरदार तेजी के लिए तैयार, ये 10 स्टॉक्स 3-4 हफ्ते में ही बदल सकते है आपकी किस्मत
एक्सपर्ट्स के सुझाए 10 ट्रेडिंग आइडियाज जो 3-4 हफ्ते में करा सकते है जोरदार कमाई

Top 10 trading ideas:  बाजार ने संवत 2079 की शुरुआत मजबूती के साथ की और 24 अक्टूबर को मुर्हूत ट्रेडिंग में सेंसेक्स-निफ्टी करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके बाद मंगलवार को थोड़ी मुनाफावसूली आई। इस पूरे हफ्ते में अब तक बाजार में करीब 0.50 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है जबकि इसके पिछले हफ्ते में बाजार में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली थी। पिछले 2 हफ्तों के दौरान निफ्टी में धीरे-धीरे बढ़त आती नजर आई है।

11 अक्टूबर को निफ्टी 16,950 से बढ़कर 17,800 के स्तर पर पहुंच गया। अब निफ्टी 17,750-17,900 के लेवल के आसपास स्थित अपने अहम रजिस्टेंस लेवल के करीब पहुंच गया है। अगर आने वाले कारोबारी सत्रों में निफ्टी इस बाधा को पार कर लेता है तो इसमें जल्द ही हमें 18000 का स्तर देखने को मिल सकता है। निफ्टी के लिए इस समय 17,500-17,400 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

Angel One के चीफ एनालिस्ट टेक्निकल एंड डेरीवेटिव्स समीत चव्हाण का कहना है कि अगर निफ्टी के बड़े टाइम फ्रेम पर नजर डालें तो लगता है कि ये जल्द ही 18000 का स्तर पार करके एक बार फिर से 18600 के रिकॉर्ड हाई को छू सकता है। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी संवत 2079 में ही 20000 का जादुई आंकड़ा भी हसिल करता दिख सकता। बैंकिंग सेक्टर का प्लेसमेंट इस समय काफी अच्छा दिख रहा है। जिसके आगे बाजार में तेजी कायम रहने का भरोसा और मजूबत हो रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि फार्मा इंडेक्स पिछले कुछ हफ्तों से 200-day SMA के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा है। अगर ये क्लोजिंग बेसिस पर 13400 का स्तर पार करने में सफल रहता है तो फिर इसमें हमें और तेजी आती नजर आ सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें