बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। निफ्टी और बैंक निफ्टी, सेंसेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो एलटीआईमाइंडट्री, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और इंफोसिस के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं विप्रो, आईआरसीटीसी, बिरलासॉफ्ट, मणप्पुरम फाइनेंस और कोफोर्ज के शेयर में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि श्रीराम फाइनेंस, टाटा एलेक्सी, आरईसी, हुडको और भेल में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। लेकिन गोदरेज प्रॉपर्टीज, एचएफसीएल, बैंक ऑफ इंडिया, अल्ट्राटेकस सीमेंट और बंधन बैंक में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने सोना बीएलडब्ल्यू प्रीसिजन, पेट्रोनेट एलएनजी, ब्रिटानिया और वेस्ट कोस्ट के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
