Get App

मार्केट क्लोजिंग तक निफ्टी और बैंक निफ्टी में आ सकता है थोड़ा पुल बैक, इन दो स्टॉक में ट्रेडिंग से होगी कमाई- एक्सपर्ट

निफ्टी पर राय देते हुए Nirmal Bang के नीरव छेड़ा ने कहा कि कुल मिलाकर बाजार का जो स्ट्रक्चर नजर रहा है वह निगेटिव है। निफ्टी और बैंक निफ्टी में मार्केट क्लोजिंग तक एक महत्वपूर्ण लो लेवल बन चुका है। उन्होंने कहा कि इसमें थोड़ा पुल बैक आ सकता है। निफ्टी फ्यूचर्स में ऊपर की तरफ 23750 तक चढ़ सकता है। इसमें 23520 पर स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जा सकती है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 10, 2025 पर 2:02 PM
मार्केट क्लोजिंग तक निफ्टी और बैंक निफ्टी में आ सकता है थोड़ा पुल बैक, इन दो स्टॉक में ट्रेडिंग से होगी कमाई- एक्सपर्ट
Redington पर Nirmal Bang के नीरव छेड़ा ने 220 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की राय दी है

Midcap Mantra: - फिलहाल बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त में कारोबार करते नजर आये। फार्मा शेयरों में गिरावट देखने को मिली। अरबिंदो फार्मा, आरपीजी लाइफ, मार्कसंस फार्मा, लॉरस लैब्स में कमजोरी देखने को मिली। रियल्टी शेयर भी टूटते हुए दिखे। इसमें सिग्नेचर, ओबेरॉय रियल्टी, डीएलएफ, गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर लाल निशान में नजर आये। लेकिन आज आईटी सेक्टर ने बाजार को सहारा दिया। एलटीआईएम, पर्सिस्टेंट, बिड़ला सॉफ्ट और एमफैसिस के शेयर तेजी में कारोबार करते हुए दिखे। इसके अलावा आईआरसीटीसी, आरती इंडस्ट्रीज, क्रिसिल, एचपीसीएल के शेयर में तेजी नजर आई। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के मिडकैप मंत्रा शो में आज Nirmal Bang के नीरव छेड़ा ने चलते बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताये। उन्होंने के साथ मार्केट क्लोजिंग तक दांव लगाने के लिए आज बाजार पर अपनी राय दी।

Nirmal Bang के नीरव छेड़ा की निफ्टी पर राय

Nirmal Bang के नीरव छेड़ा ने कहा कि आज बाजार में कुल मिलाकर जो स्ट्रक्चर नजर रहा है वह निगेटिव है। मार्केट क्लोजिंग तक निफ्टी और बैंक निफ्टी में एक महत्वपूर्ण लो लेवल बन चुका है। अब मुझे लगता है इसमें थोड़ा पुल बैक आ सकता है। इस पुल बैक में ट्रेड किया जा सकता है। निफ्टी फ्यूचर्स में ऊपर की तरफ 23750 तक चढ़ सकता है। इसमें खरीदारी की जा सकती है लेकिन उसके लिए 23520 पर एक स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए। इसमें टारगेट 23750 का नजर आ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें