Get App

गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, चारों स्टॉक्स खरीदने से होगी कमाई

ACC पर सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन लेने की राय दी। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 1700 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छी कमाई हो सकती है। इसमें 88.80 रुपये के लेवल पर खरीदारी करें। इसमें कुछ ही दिनों में 125/140 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। इन्होंने इसमें 68 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की राय भी दी

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 17, 2023 पर 10:52 AM
गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, चारों स्टॉक्स खरीदने से होगी कमाई
Atul Auto पर आशीष माहेश्वरी ने मिडकैप सेगमेंट से 423 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

आईटी शेयरों ने लगातार भाग रहे बाजार का मनोबल तोड़ दिया। आज पिछले 9 दिनों की तेजी पर ब्रेक लगता हुआ दिखा। सेंसेक्स करीब 800 प्वाइंट नीचे गिरकर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी भी करीब 200 प्वाइंट नीचे गिरकर कारोबार कर रहा है। हलांकि बैंक निफ्टी में निचले स्तरों दिख रहा है सुधार नजर आया। ऐसे बाजार में आज कमाई के लिए सच्चितानंद उत्तेकर ने एसीसी पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने चोला इनवेस्टमेंट में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा राहुल शर्मा ने पूनावाला फिनकॉर्प पर दांव लगाया। जबकि आशीष माहेश्वरी ने अतुल ऑटो पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः ACC

सच्चितानंद उत्तेकर ने ACC के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 1700 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 88.80 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 125/140 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 68 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Chola Investment

चंदन तापड़िया ने Chola Investment पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Chola Investment में 836 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 860 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 812 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें