बाजार में दूसरे दिन भी कंसोलिडेशन का मूड नजर आया। निफ्टी 18250 के नीचे फिसल गया। सेंसेक्स भी करीब 300 प्वाइंट नीचे गिरकर कारोबार करता नजर आया। कोटक बैंक, ICICI बैंक, इंफोसिस और TCS ने बाजार पर दबाव बनाया। बैंक निफ्टी में भी सुस्ती देखने को मिली। अच्छे नतीजों से अंबर एंटरप्राज में 11 परसेंट की जोरदार तेजी देखने को मिली। जबकि मार्जिन में गिरावट के साथ चलते ओबेरॉय रियलिटी का शेयर 5 परसेंट फिसला। ऐसे माहौल में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने एस्कॉर्ट्स कुबोटो पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि मानस जायसवाल ने एबीबी इंडिया में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा आशीष बहेती ने इंडिया सीमेंट्स पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने ग्रैविटा पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।