Get App

गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, अलग-अलग सेक्टर से स्टॉक खरीदने से होगी तगड़ी कमाई

MCX के स्टॉक में सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 3800 के स्ट्राइक वाली पुट 92 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 155 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 78 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 24, 2024 पर 11:26 AM
गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, अलग-अलग सेक्टर से स्टॉक खरीदने से होगी तगड़ी कमाई
Bikaji पर नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 719 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में दबाव देखने को मिला। निफ्टी आधा परसेंट से ज्यादा कमजोर नजर आया। बैंक निफ्टी में तकरीबन एक प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉलकैप भी आज साथ नहीं दे रहे हैं। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर ने एमसीएक्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश सातपुते ने सन फार्मा पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए टीवीएस मोटर पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने बिकाजी पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः MCX

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने MCX के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 3800 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 92 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 155 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 78 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Sun Pharma Futures

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने Sun Pharma पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Sun Pharma में 1494 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1525/1535 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1475 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें