इजराइल-हमास युद्ध गहराने का डर लगातार दूसरे दिन बाजार पर हावी दिखाई दिया। निफ्टी में करीब 100 प्वाइंट की गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 350 प्वाइंट से ज्यादा फिसला। मिडकैप- स्मॉल कैप शेयर भी दबाव में नजर आये। ऐसे बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में आशीष बहेती ने युनाइटेड स्पिरिट्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने परसिस्टेंट सिस्टम्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने हीरो मोटोकॉर्प पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने एनसीसी लिमिटेड पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः United Spirits
आशीष बहेती ने United Spirits के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अक्टूबर की एक्सपायरी वाली 1030 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 15.30 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 25 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 9 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
शिवांगी सरडा ने Persistent Systems पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Persistent Systems में 5874 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 6070 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 5725 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Hero MotoCorp
अमित सेठ ने Hero MotoCorp पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Hero MotoCorp में 3171 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 3250/3300 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3120 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः NCC Limited
सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से NCC Limited का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि NCC Limited के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 159 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 200 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )