BTST/STBT Calls for Monday : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ बम ने इंडियन मार्केट का मूड बिगाड़ दिया। सेंसेक्स, निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी 346 प्वाइंट गिरा तो सेंसेक्स 931 प्वाइंट फिसलकर बंद हुआ। FMCG को छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट रही। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार बिकवाली रही। निफ्टी के 50 में से 42 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में गिरावट नजर आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 8 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। । ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-
