Get App

अगले हफ्ते ये 5 स्टॉक्स बाजार में मचायेंगे धमाल, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन

Voltas पर Arihant Capital की कविता जैन ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को कमाई के लिए Voltas के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 1500 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 1465 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। हालांकि इसमें 1445 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 28, 2025 पर 7:47 PM
अगले हफ्ते ये 5 स्टॉक्स बाजार में मचायेंगे धमाल, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन
Canara Bank पर Mirae Asset Sharekhan के सोमिल मेहता ने बीटीएसटी कॉल देते हुए कहा कि इसमें 97 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls for Tuesday : अप्रैल सीरीज के पहले दिन और इस कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। बाजार के अंत में सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी 73 प्वाइंट गिरा तो सेंसेक्स 192 प्वाइंट फिसलकर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 29 शेयरों में गिरावट रही। वहीं सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ। IT, रियल्टी, ऑटो शेयरों में बिकवाली नजर आई। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

Arihant Capital की कविता जैन का BTST कॉल - Voltas

कविता जैन ने मंगलवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए वोल्टाज में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1465 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1500 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 1445 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का STBT कॉल - Cipla

राजेश सातपुते ने मंगलवार को कमाई के लिए एसटीबीटी कॉल देते हुए सिप्ला में बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1444 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 1420 से 1400 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1460 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें