कोरोना के बढ़ते मामलों और देश के अधिकांश भागों में लॉकडाउन जैसी स्थिति ने बाजार में वोलैटिलिटी बढ़ा दी है। लेकिन इस स्थित में भी कुछ शेयर ऐसे हैं जिनमें लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। 12 अप्रैल Sensex के लिए 2021 का दूसरा सबसे खराब दिन रहा। 12 अप्रैल को Sensex 1707 अंक यानी 3.44 फीसदी गिरावट के साथ 47,883.38 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि इसके दूसरे दिन इसमें 1.3 फीसदी के करीब गेन देखने को मिला। Moneycontrol ने बीएसई में लिस्टेड कुछ ऐसे शेयर चुने हैं जिनमें इस उठापटक के दौर में भी अच्छी तेजी देखने को मिली है। अपने इस विश्लेषण में हमने सिर्फ उन कंपनियों को शामिल किया है जिनकी मार्केट 500 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
