Get App

IPO में इस वर्ष बन सकता है फंड जुटाने का रिकॉर्ड, 1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना

इस वर्ष पब्लिक ऑफर के जरिए 28 कंपनियों ने अभी तक 42,015.21 करोड़ रुपये जुटाए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 04, 2021 पर 5:35 PM
IPO में इस वर्ष बन सकता है फंड जुटाने का रिकॉर्ड, 1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना

इस कैलेंडर ईयर में कंपनियों की ओर से इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए फंड जुटाने का नया रिकॉर्ड बन सकता है। यह आंकड़ा पहली बार 1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है। इससे पिछला हाई 2017 का था जब 36 कंपनियों ने IPO से 67,147.44 करोड़ रुपये हासिल किए थे।

इस वर्ष अभी तक 28 कंपनियों ने पब्लिक ऑफर के जरिए कुल 42,015.21 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसके अलावा 25 कंपनियों को IPO लाने के लिए रेगुलेटर से अप्रूवल मिल गया है। इन कंपनियों की इससे लगभग 36,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

किसी कंपनी को SEBI से अप्रूवल मिलने के बाद वह 12 महीने के अंदर अपना पब्लिक ऑफर ला सकती है।

जिन कंपनियों को SEBI से पब्लिक ऑफर के लिए अप्रूवल मिला है उनमें से कई कंपनियों की योजना इससे 1,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाने की है। बजाज एनर्जी 5,450 करोड़ रुपये और निरमा ग्रुप की कंपनी नुवोको विस्टास लगभग 5,000 करोड़ रुपये का फंड हासिल करना चाहती है।

कारट्रेड टेक, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, पुरानिक बिल्डर्स, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक जैसी कंपनियों की योजना IPO से 1,000 करोड़ रुपये से अधिक हासिल करने की है।

मार्केट के जानकारों का कहना है कि अगर मार्केट सेंटीमेंट वर्ष की पहली छमाही की तरह मजबूत रहता है तो इस वर्ष IPO से रिकॉर्ड फंड हासिल किया जा सकता है। हाल के महीनों में नए दौर की फिनटेक और ऑनलाइन बिजनेस से जुड़ी कंपनियों ने भी प्राइमरी मार्केट में फंड जुटाने के लिए प्रवेश किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें